Last updated: September 30th, 2026 at 06:47 am
Drug Network Busted Across Himachalशिमला/डमटाल/जोगिंद्रनगर: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने चिट्टा और चरस बरामद कर कई आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
शिमला के ढली क्षेत्र में पुलिस ने मशोबरा रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार वाहन से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में चौपाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी के पास एक बस से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया।
उधर, डमटाल के भदरोआ में पुलिस ने 8.66 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जोगिंद्रनगर के भराड़ू क्षेत्र में रूटीन नाकाबंदी के दौरान पुलिस चौकी बस्सी की टीम ने दो लोगों से 500 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments