Last updated: October 1st, 2026 at 05:04 am
raid-on-income-tax-officers-home-in-bribery-case-cbi-seals-accuseds-rented-houseसोलन: अर्की क्षेत्र के एक कारोबारी से कथित तौर पर पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने आयकर अधिकारी वरुण खारी के खिलाफ जांच तेज कर दी है। बुधवार को सीबीआई टीम ने शिमला के हीरा नगर स्थित उनके किराए के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने घर से कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए और मकान को सील कर दिया।
सीबीआई ने वरुण खारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सोलन के अर्की क्षेत्र के कारोबारी लाभचंद से करीब 17.94 लाख रुपये की आयकर देनदारी के मामले को निपटाने और रकम कम कराने के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इस संबंध में सीबीआई ने 12 सितंबर को मामला दर्ज किया था।
मामला दर्ज होने के बाद कई दिनों तक सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए वरुण खारी मंगलवार को शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने जांच में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। अधिकारी को इस मामले में अंतरिम जमानत मिली हुई है।
सीबीआई अधिकारियों द्वारा उनसे मामले से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग, आयकर विभाग से संबंधित दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments