HomeAll NewsHimachal News: दिवाली से पहले APL परिवारों को राहत, राशन डिपुओं में ₹168 में मिलेगा 14 किलो आटा

Himachal News: दिवाली से पहले APL परिवारों को राहत, राशन डिपुओं में ₹168 में मिलेगा 14 किलो आटा

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले एपीएल (APL) राशन कार्ड धारकों को राहत मिली है। नवंबर महीने के
news mitrHimachal APL Families Get Diwali Gift, 14 Kg Flour for ₹168

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले एपीएल (APL) राशन कार्ड धारकों को राहत मिली है। नवंबर महीने के लिए राशन डिपुओं में आटे का कोटा एक किलो बढ़ा दिया गया है। अब एपीएल परिवारों को प्रति राशन कार्ड 168 रुपये में 14 किलो आटा मिलेगा। इससे पहले सितंबर में 12 किलो और अक्तूबर में 13 किलो आटा दिया जा रहा था।

Table of Contents

    हालांकि, चावल के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नवंबर में भी एपीएल परिवारों को प्रति राशन कार्ड पांच किलो चावल ही मिलेगा।

    नवंबर के लिए गेहूं का आवंटन

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, नवंबर महीने के लिए प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत कुल 16,685.13 मीट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया है। इसमें एपीएल परिवारों के लिए 14,262.612 मीट्रिक टन, बीपीएल परिवारों के लिए 2,249.268 मीट्रिक टन और प्राथमिकता वाले परिवारों (PHH) के लिए 173.250 मीट्रिक टन गेहूं निर्धारित किया गया है।

    चावल का कितना हुआ आवंटन?

    विभाग ने नवंबर महीने के लिए कुल 8,480.864 मीट्रिक टन चावल आवंटित किया है। इसमें एपीएल परिवारों के लिए 6,250.602 मीट्रिक टन, बीपीएल परिवारों के लिए 2,098.301 मीट्रिक टन और पीएचएच परिवारों के लिए 131.961 मीट्रिक टन चावल निर्धारित किया गया है।

    आटे के कोटे में लगातार दो महीनों से हो रही बढ़ोतरी से प्रदेश के एपीएल परिवारों को राहत मिलेगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com