Last updated: October 20th, 2026 at 05:38 am
Solan Police on High Alert Ahead of Tourist SeasonSolan News: पर्यटन सीजन और आगामी त्योहारों को देखते हुए सोलन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर पुलिस ने गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज करने की तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक एसडी वर्मा स्वयं फील्ड में उतरकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं।
इसी कड़ी में एसपी एसडी वर्मा ने आधी रात को औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने सनवारा टोल प्लाजा, धर्मपुर थाना और जाबली पुलिस चौकी का दौरा किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति, रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने पर जोर दिया।
पर्यटन सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक सोलन के रास्ते शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर जाते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 पर यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए अहम है। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है।
शहर में CCTV कैमरों से होगी निगरानी
सोलन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए इसे विभिन्न सेक्टरों में बांटने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि पर्यटन सीजन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments