HomeAll Newsबद्दी में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, ट्रक से 3 क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद; चालक गिरफ्तार

बद्दी में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, ट्रक से 3 क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद; चालक गिरफ्तार

बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब
newsmitr3 Quintals of Poppy Husk Seized in Baddi, Truck Driver Arrested

बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब तीन क्विंटल चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Table of Contents

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मिंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर-3, नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, 6 और 7 अक्टूबर की मध्यरात्रि स्पेशल सेल-एक्स की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में चूरा-पोस्त हरियाणा की ओर से बद्दी लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बद्दी पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

    इसी दौरान सूचना के मुताबिक संदिग्ध ट्रक को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। ट्रक की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कट्टों और बोरों में भरा हुआ चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन करीब तीन क्विंटल पाया गया।

    एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक से तीन क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद किया है। चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com