Last updated: October 7th, 2026 at 04:45 am
Baddi Cracks Down on Stray Cattleबद्दी। शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय दिलाने के लिए नगर निगम बद्दी ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को निगम की टीम ने झाड़माजरी औद्योगिक क्षेत्र के समीप से 8 बेसहारा गोवंश को रेस्क्यू कर हांडाकुंडी स्थित गो अभ्यारण्य पहुंचाया।
नगर निगम के अनुसार, अभियान के तहत अब तक दो दर्जन से अधिक बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा चुका है। निगम की टीम लगातार ऐसे क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है, जहां सड़कों पर बेसहारा गोवंश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। मंगलवार को रेस्क्यू किए गए सभी गोवंश को गो अभ्यारण्य भेज दिया गया है। आगे भी पकड़े जाने वाले गोवंश को उपलब्ध आश्रय स्थलों में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।
आयुक्त ने शहरवासियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गोवंश को सड़कों से हटाकर सुरक्षित आश्रय देने की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments