Last updated: October 2nd, 2026 at 05:20 am
Solan MC Allocates ₹20 Crore for Waste Managementसोलन: शहर में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम सोलन ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम के नए बजट में कचरा प्रबंधन के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना और सोलन को स्वच्छ शहर के रूप में विकसित करना है।
सोलन में प्रतिदिन करीब 20 से 25 टन कचरा एकत्र होता है, जिसका उचित निपटारा करना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में निगम अब कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया में सुधार करने की योजना पर काम करेगा।
प्रस्तावित योजना के तहत गीले, सूखे और घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा घर-घर से कचरा संग्रहण, जीपीएस आधारित निगरानी, सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र और गीले कचरे से खाद बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वहीं, निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे के प्रबंधन, ई-कचरे के संग्रहण और प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। नगर निगम का लक्ष्य आधुनिक ढांचागत सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करना है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments