Last updated: October 21st, 2026 at 06:08 am
Two Killed as Car Falls into Gorge in Sunniशिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण क्षेत्र के सुन्नी में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। राजस्व गांव बेरटी के हाजल में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कार (HP 52-0277) में दो लोग सवार थे। मृतकों की पहचान उत्तम (44) पुत्र मघनी राम, निवासी बाली गुम्मा और यशपाल (37) पुत्र नारायण, निवासी गुम्मा, तहसील शिमला के रूप में हुई है। दोनों ग्राम पंचायत मझिबड़ क्षेत्र से संबंधित थे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर खाई से दोनों शवों को बाहर निकाला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दोनों शवों का सुन्नी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि भी प्रदान की गई है।
सुन्नी थाना प्रभारी दिलू राम शर्मा ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। मामले की जांच एएसआई चमन लाल कर रहे हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments