HomeAll Newsथ्योरी ऑफ नॉलेज् विषय पर कार्यक्रम में 39 प्रतिभागियों ने लिया भाग

थ्योरी ऑफ नॉलेज् विषय पर कार्यक्रम में 39 प्रतिभागियों ने लिया भाग

सोलन: न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल में ‘थ्योरी ऑफ नॉलेज’ विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
newsmitr39 Join Theory of Knowledge Program

सोलन: न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल में ‘थ्योरी ऑफ नॉलेज’ विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Table of Contents

    कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आलोचनात्मक दृष्टिकोण को विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने, विभिन्न विषयों पर विचार करने और स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

    कार्यक्रम में शिक्षकों ने यह भी समझा कि ज्ञान को केवल पुस्तकीय जानकारी तक सीमित रखने के बजाय उसे व्यावहारिक जीवन और शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ना जरूरी है। प्रतिभागियों ने ज्ञान के विभिन्न पहलुओं और विद्यार्थियों में सोचने-समझने की क्षमता विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या शबनम चौहान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध करवाना नहीं है, बल्कि उनमें सोचने, समझने, सवाल पूछने और सही निष्कर्ष तक पहुंचने की क्षमता विकसित करना भी है।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com