HomeAll Newsसोलन में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गंभीर, ग्रामीण क्षेत्र में पानी की किल्लत

सोलन में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गंभीर, ग्रामीण क्षेत्र में पानी की किल्लत

सोलन जिले में बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जल शक्ति विभाग (आईपीएच) के सोलन
news mitrSevere Water Shortage Hits Solan Amid Scorching Heat"

सोलन जिले में बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जल शक्ति विभाग (आईपीएच) के सोलन मंडल के तहत संचालित 317 पेयजल योजनाएं प्राकृतिक जल स्रोतों में आई कमी के कारण प्रभावित हो रही हैं। जल स्तर घटने से विभाग को लोगों तक पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Table of Contents

    सोलन मंडल में कुल 317 योजनाओं में 109 उठाऊ (लिफ्ट) और 208 प्रवाह (ग्रेविटी) योजनाएं शामिल हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 56 उठाऊ और 112 प्रवाह योजनाएं संचालित हैं, जबकि कसौली विधानसभा क्षेत्र में 53 उठाऊ और 96 प्रवाह योजनाएं कार्यरत हैं। लगातार बढ़ते तापमान ने कई प्राकृतिक जल स्रोतों को सूखने की कगार पर ला दिया है, जिससे जिले के विभिन्न हिस्सों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दिनभर पानी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और पशुओं के लिए भी पानी की कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

    आईपीएच धर्मपुर उपमंडल के सहायक अभियंता उदय भानु ने बताया कि जल स्रोतों में पानी की कमी के कारण विभाग को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दे दी गई है और जल्द ही टैंकरों के माध्यम से राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पानी का इस्तेमाल आवश्यकता अनुसार और सोच-समझकर करने की अपील भी की।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इलाकों में महीने में केवल 10 दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इस वजह से उन्हें दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। लोग प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com