Last updated: September 25th, 2026 at 04:57 am
IGMC PET Scan Waiting Hits 1 Monthशिमला: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में शुरू हुई PET Scan सुविधा को करीब छह महीने हो चुके हैं, लेकिन मरीजों को जांच के लिए लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में PET Scan के लिए मरीजों को करीब 7 दिन से लेकर एक महीने तक की तारीख मिल रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मशीन की तकनीकी क्षमता के आधार पर रोजाना करीब 6 से 9 PET Scan किए जा सकते हैं, जबकि फिलहाल प्रतिदिन करीब 5 से 8 मरीजों की जांच हो रही है। मांग और उपलब्ध क्षमता के बीच अंतर के चलते वेटिंग लिस्ट बनी हुई है।
पहले मरीजों को PET Scan के लिए निजी सेंटरों, PGI या अन्य बड़े संस्थानों का रुख करना पड़ता था। निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में इस जांच का खर्च करीब 22 हजार रुपये तक बताया जा रहा है, जबकि IGMC में यह जांच लगभग 10 हजार रुपये में उपलब्ध है।
PET Scan कैंसर की स्टेजिंग और आगे के उपचार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जांच के लिए लंबी वेटिंग मरीजों और अस्पताल प्रबंधन के लिए चुनौती बनी हुई है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से अस्पतालों में डायग्नोस्टिक टेस्ट की वेटिंग लिस्ट कम करने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना होगा कि IGMC में PET Scan की बढ़ती मांग के बीच वेटिंग को कितना कम किया जा पाता है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments