Last updated: November 4th, 2026 at 05:59 am
80-Year-Old Woman Assaulted! Daughter-in-Law and Son Bookedसुंदरनगर (मंडी): धनोटू थाना क्षेत्र के भौर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपनी बहू और बड़े बेटे पर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लसुंदरनगर: 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप, बहू और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
गाए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में कनैड निवासी हिमा देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी बहू ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि उनका बड़ा बेटा भी बहू के साथ मिलकर उन्हें धमकाने लगा।
महिला के अनुसार, जब वह अपने कमरे में जाने लगीं तो बहू ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बहू ने उनका गला दबाया और पीठ पर हाथ-मुक्कों से वार किए, जिससे उनके गले और पीठ पर चोटें आई हैं।
बुजुर्ग महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments