HomeAll Newsबद्दी में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस सख्त, मेडिकल स्टोरों और शिक्षण संस्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

बद्दी में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस सख्त, मेडिकल स्टोरों और शिक्षण संस्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

Baddi News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई
news mitrBaddi Police Tightens Crackdown on Drug Trade

Baddi News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। नशे की रोकथाम के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी बद्दी विनोद धीमान की अध्यक्षता में मासिक एनकॉर्ड (नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर) की बैठक आयोजित की गई।

Table of Contents

    बैठक में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने पर चर्चा हुई।

    मेडिकल स्टोरों और स्कूल-कॉलेजों पर रहेगी नजर

    बैठक में मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देशों पर जोर दिया गया। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों के आसपास निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके।

    स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर नशा निवारण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

    नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

    एसपी विनोद धीमान ने अधिकारियों को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com