HomeAll Newsहिमाचल: रामपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल: रामपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे
newsmitrSenior Congress Leader Nand Lal Passes Away at 72

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद लाल (72) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शिमला के अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) में उपचाराधीन थे।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, नंद लाल किडनी, प्रोस्टेट और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी और स्वास्थ्य का हाल जाना था।

    मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

    नंद लाल के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नंद लाल पार्टी के प्रति निष्ठावान और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले नेता थे। उनका सार्वजनिक जीवन समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा।

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि नंद लाल ने अपना पूरा जीवन जनसेवा और रामपुर के विकास के लिए समर्पित किया। उनके जाने से प्रदेश ने एक समर्पित जनसेवक खो दिया है।

    चार बार लगातार जीते विधानसभा चुनाव

    नंद लाल वर्ष 2007 में सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद राजनीति में आए थे। उन्होंने 2007, 2012, 2017 और 2022 में लगातार चार बार रामपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वह सातवें हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी थे और विधानसभा की कल्याण समिति के प्रमुख के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

    उनके निधन से रामपुर बुशहर सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन लाया जाएगा, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com