Last updated: November 3rd, 2026 at 06:01 am
Woman Found Dead in Mandi, Husband ArrestedMandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला सुंदरनगर के पन्याली क्षेत्र का है, जहां बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस को घर से नीलम कुमारी (30) का शव बरामद हुआ। मृतका के शरीर, खासकर पीठ और दोनों पैरों पर नीले रंग के चोटों के निशान पाए गए।
मृतका की मां बिंती देवी ने आरोप लगाया कि उनका दामाद लज्जी राम शराब का आदी है और आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना करता था। मां ने आशंका जताई कि लगातार हो रही मारपीट और प्रताड़ना के कारण ही उनकी बेटी की मौत हुई है।
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
वहीं, मां की मौत के बाद महिला के दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments