HomeAll Newsदिवाली पर यात्रियों को राहत, नालागढ़ से चलेंगी 43 अतिरिक्त बसें; 6 और 7 नवंबर को मिलेगी सुविधा

दिवाली पर यात्रियों को राहत, नालागढ़ से चलेंगी 43 अतिरिक्त बसें; 6 और 7 नवंबर को मिलेगी सुविधा

Nalagarh News: दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले कामगारों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी नालागढ़
news mitr43 Extra HRTC Buses to Run from Nalagarh for Diwali

Nalagarh News: दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले कामगारों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी नालागढ़ डिपो ने विशेष बस सेवा की व्यवस्था की है। इसके तहत दूसरे डिपुओं से 43 अतिरिक्त बसें मंगवाई गई हैं, जो 6 और 7 नवंबर को विभिन्न रूटों पर यात्रियों को सुविधा देंगी।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर को 23 और 7 नवंबर को 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसके अलावा नालागढ़ डिपो की अपनी बसें भी विशेष सेवाएं देंगी। इन बसों के माध्यम से यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

    इन प्रमुख रूटों पर चलेंगी बसें

    एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली, शिमला, मंडी, धर्मशाला, चंबा, पठानकोट, बैजनाथ, सरकाघाट, कांगड़ा, पालमपुर, ज्वालाजी, हमीरपुर और जोगिंद्रनगर सहित कई रूटों पर चलाई जाएंगी।

    बस अड्डों पर तैनात होंगे विशेष कर्मचारी

    यात्रियों की सुविधा के लिए नालागढ़ और बद्दी बस अड्डों पर कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। ये कर्मचारी बसों की उपलब्धता, ट्रिप और रूट से संबंधित जानकारी देंगे। विशेष बस सेवाएं दीपावली तक जारी रहेंगी। हालांकि, दीपावली की शाम बसों का संचालन बंद रहेगा, ताकि चालक और परिचालक भी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

    एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों की अधिक संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। दूसरे डिपुओं से 43 बसें मंगवाई गई हैं, जिससे यात्रियों को त्योहार के दौरान बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com