Last updated: November 5th, 2026 at 06:22 am
Tobacco Threat to Children's Future! Health Department Launches Special Drive in Solanसोलन शहर को तंबाकू के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने और बच्चों व युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के माध्यम से बच्चों को कम उम्र में तंबाकू सेवन की आदत से बचाने के साथ इसके स्वास्थ्य पर पडऩे वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य बच्चों को शुरुआत से ही नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के संबंध में बुधवार को नगर निगम सोलन के सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. योगेश गुप्ता ने बताया कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसका प्रभाव केवल सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आसपास मौजूद लोगों को भी इसके धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में समय रहते जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे इनके सेवन से दूर रहें। उन्होंने बताया कि बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान समझाए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर निगम सोलन की मेयर सुषमा शर्मा और डिप्टी मेयर गौरव राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बच्चों को जीवन में ऐसे किसी भी पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाले।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments