Last updated: September 24th, 2026 at 06:50 am
3-Year-Old Girl Killed in Shimla Road AccidentShimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चाटोग-सिंखुरी सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, बच्ची दिव्यांशी (3) अपनी दादी मीरा उर्फ शकुंतला के साथ आंगनबाड़ी से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद पिकअप (HP 63A-4318) ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को चियोग अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें IGMC शिमला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments