Last updated: September 25th, 2026 at 05:15 am
Shimla Banks Hold ₹44,000 Crore Depositsशिमला जिले के बैंकों में जून 2026 तक कुल 44,103.64 करोड़ रुपये जमा रहे। वहीं, बैंकों की ओर से 21,633.83 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए हैं। मार्च से जून के बीच बैंक जमा में 1.76 फीसदी की कमी आई, जबकि ऋण वितरण में 0.54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
जिला स्तरीय कंसल्टेटिव समिति की बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए।
बैठक में ऋण वितरण, प्राथमिकता क्षेत्र, बैंकिंग सेवाओं और एनपीए की समीक्षा की गई। इस दौरान प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण में 4.45 फीसदी, कृषि ऋण में 5.30 फीसदी और एमएसएमई ऋण में 10.93 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई।
जिले में कृषि ऋण 4,478.49 करोड़ और एमएसएमई ऋण 3,510.07 करोड़ रुपये पहुंच गया। शिक्षा ऋण 77.82 करोड़ और आवास ऋण 1,403.40 करोड़ रुपये रहा। सीडी अनुपात भी 47.93 फीसदी से बढ़कर 48.98 फीसदी हो गया।
जनधन योजना के 1.95 लाख खाते
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत शिमला जिले में 1,95,161 खाते हैं। इनमें 21,924 खाते जीरो बैलेंस वाले हैं। योजना के तहत 1,31,634 रुपे कार्ड जारी किए गए हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1,75,203, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 4,14,511 और अटल पेंशन योजना में 90,825 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments