HomeUncategorizedहिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, एक सप्ताह में पहुंच सकता है मानसून; 19 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, एक सप्ताह में पहुंच सकता है मानसून; 19 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। कई क्षेत्रों में हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी
news mitrHimachal Weather Alert: Monsoon Likely Within a Week, Orange Alert Till June 19

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। कई क्षेत्रों में हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं ओलावृष्टि ने बागबानों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 19 जून तक प्रदेश में आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 18 जून को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

Table of Contents

    मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 18 जून को वर्षा गतिविधियां और अधिक तेज रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 20 और 21 जून को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है।

    www.theswasthbharat.com

    शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार मानसून की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सामान्य तौर पर मानसून 22 जून के आसपास शिमला पहुंचता है और 25 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक सप्ताह के भीतर मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

    बीते 24 घंटों में गोहर में 46 मिमी, जोत में 41 मिमी, कुफरी में 39.6 मिमी, नगरोटा में 35.6 मिमी, मुरारी देवी में 31.5 मिमी सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

    वहीं शिमला, रामपुर, चौपाल, किन्नौर और मंडी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि से नुकसान की खबरें हैं। शिमला के ऊपरी इलाकों में ओलावृष्टि के कारण सेब, मटर और अन्य फसलों को क्षति पहुंची है, जिससे बागबानों की चिंता बढ़ गई है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com