HomeAll Newsएनएच-105 की जर्जर हालत से उद्योगों पर संकट, गडकरी को भेजा ज्ञापन

एनएच-105 की जर्जर हालत से उद्योगों पर संकट, गडकरी को भेजा ज्ञापन

ब्यूरो-बीबीएनबद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-105) की खराब स्थिति को लेकर उद्योग जगत में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नालागढ़ इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन
newsmitrIndustries Raise Alarm Over Poor Condition of NH-105

ब्यूरो-बीबीएन
बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-105) की खराब स्थिति को लेकर उद्योग जगत में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नालागढ़ इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एनआईए) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर सड़क की बदहाल स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है।

Table of Contents

    एनआईए अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने पत्र में कहा कि मानसून शुरू होने से पहले ही एनएच-105 जगह-जगह से टूट चुका है। सड़क पर बड़े गड्ढे, जलभराव और टूटी सतह के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सामान्य तौर पर आधे घंटे का सफर अब तीन से चार घंटे में पूरा हो रहा है।

    ज्ञापन में बद्दी पुल से मढ़ावाला तक करीब चार से पांच किलोमीटर लंबे हिस्से को सबसे अधिक खराब बताया गया है। उद्योग संगठन के अनुसार यह मार्ग अब लगातार ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। भारी वाहनों की लंबी कतारों से उद्योगों की सप्लाई चेन और कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

    एसोसिएशन ने कहा कि बीबीएन देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां हजारों उद्योग संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत सुधारने के लिए अब तक कोई स्थायी कदम नहीं उठाए गए हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

    एनआईए ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मानसून से पहले एनएच-105 पर विशेष मरम्मत अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़क को मजबूत बनाने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए जाएं।

    ज्ञापन की प्रतिलिपि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और उद्योग निदेशक को भी भेजी गई है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com