HomeAll News15 जून तक ऑनलाइन पूरी करें जनगणना प्रक्रिया, CM सुक्खू ने लोगों से की सहभागिता की अपील

15 जून तक ऑनलाइन पूरी करें जनगणना प्रक्रिया, CM सुक्खू ने लोगों से की सहभागिता की अपील

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में हिस्सा लेते हुए
newsmitrCM Sukhu Urges Citizens to Complete Census Self-Enumeration by June 15

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में हिस्सा लेते हुए ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी जानकारी दर्ज की। इस दौरान जनगणना संचालन निदेशक दीप शिखा शर्मा और विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया और उससे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 15 जून 2026 तक अपनी स्व-गणना पूरी करने और इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की आधारशिला होती है। इससे जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवास और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

    सीएम सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 दो चरणों में करवाई जाएगी। पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना होगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। गणनाकर्ता और सुपरवाइजर मोबाइल उपकरणों के जरिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के बर्फबारी प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में जनगणना 11 से 30 सितंबर 2026 तक होगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 9 से 28 फरवरी 2027 तक पूरी की जाएगी।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गणनाकर्ताओं और जनगणना अधिकारियों को सही और पूरी जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com