HomeUncategorizedनालागढ़ में 40 पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

नालागढ़ में 40 पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

नालागढ़। खंड विकास कार्यालय नालागढ़ के अंतर्गत नव निर्वाचित 40 पंचायत समिति सदस्यों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की
newsmitr40 Panchayat Samiti Members Take Oath of Office and Secrecy in Nalagarh

नालागढ़। खंड विकास कार्यालय नालागढ़ के अंतर्गत नव निर्वाचित 40 पंचायत समिति सदस्यों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने की, जबकि नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Table of Contents

    मुख्य अतिथि हरदीप सिंह बावा ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने सदस्यों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

    www.theswasthbharat.com

    इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया ने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अहम कार्य संचालित किए जाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

    समारोह में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के एल ठाकुर, खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com