Last updated: June 7th, 2026 at 10:54 am
Shoolini Fair Gets National-Level Status, CM Sukhu’s Announcement Sparks Celebration in Solanसोलन। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक माता शूलिनी मेले को अब राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि सोलन के राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को राष्ट्रीय स्तर का मेला बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा के बाद सोलन सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों, व्यापारियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि इस निर्णय से सोलन की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में नई पहचान मिलेगी।

माता शूलिनी मेला सोलन की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष आषाढ़ माह में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय मेला हजारों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को आकर्षित करता है। अब राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने से मेले की भव्यता और लोकप्रियता में और अधिक बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि सोलन शहर का नाम भी माता शूलिनी के नाम पर रखा गया है। स्थानीय विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के प्रयासों से मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने के बाद अब देशभर से कलाकारों, पर्यटकों और निवेशकों के आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम, जिला प्रशासन और अन्य विभागों को भी मेले के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होने की संभावना है। लोगों का मानना है कि यह फैसला सोलन के पर्यटन और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्थानीय व्यापार मंडल, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने से माता शूलिनी मेला भविष्य में देश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी अलग पहचान बना सकेगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments