Last updated: June 7th, 2026 at 11:05 am
Major INDIA Alliance Meeting Tomorrow, 23 Opposition Parties Confirm Participationनई दिल्ली। विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बैठक में गठबंधन के 23 राजनीतिक दलों ने शामिल होने की पुष्टि कर दी है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टीट्यूशनल क्लब में होने वाली इस बैठक को लेकर विभिन्न दलों से सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दल अपने विशेष कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है।

जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के मतदान अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है, करोड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है और युवाओं की उम्मीदों को झटका लगा है।
इसके अलावा उन्होंने निवेश के माहौल और देश की विदेश नीति को लेकर भी सवाल उठाए। जयराम रमेश ने कहा कि INDIA गठबंधन विविधता के बावजूद एकजुट है और लोकतंत्र, संविधान तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करता रहेगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments