Last updated: June 8th, 2026 at 04:22 am
Two Accused Injured While Attempting to Escape Police Custody in Pinjore Murder Caseन्यूज़मित्र डेस्क | पंचकूला
पंचकूला के पिंजौर में कपड़ा व्यापारी जितेश मनोचा हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को तुरंत काबू कर लिया। भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हिरासत से फरार होने के प्रयास का एक और मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, 5 जून को पिंजौर बाजार में कपड़ा व्यापारी जितेश मनोचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुशदीप सिंह उर्फ दीपी, मनप्रीत सिंह उर्फ मंत्री, मनीष कुमार और रोहित के रूप में हुई है।

पुलिस टीम जांच के सिलसिले में आरोपियों को परवाणू क्षेत्र की ओर लेकर जा रही थी। इसी दौरान जीरकपुर-शिमला हाईवे पर मल्लाह मोड़ के पास खुशदीप और मनप्रीत ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस ने सुरक्षा निगरानी में दोनों को वाहन से नीचे उतारा। इसी बीच दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी हाईवे से नीचे पुलिया की ओर कूद गए, जहां पत्थर और उबड़-खाबड़ जमीन होने के कारण उनके पैरों में चोटें आईं। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दोबारा पकड़ लिया। मामले में पिंजौर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हिरासत से फरार होने के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments