LPG Price HikeNewsmitr:- देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 942 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 913 रुपए थी।
हालांकि, इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे थे।
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की वृद्धि की गई थी।

वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी पिछले कुछ महीनों में भारी उछाल देखा गया है। 1 जून को दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 42 रुपए बढ़ाकर 3,113.50 रुपए कर दी गई थी। फरवरी 2026 में इसकी कीमत 1,740.50 रुपए थी, यानी अब तक इसमें 1,373 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
LPG की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार का भी बयान सामने आया है। सरकार का कहना है कि भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें दुनिया के कई देशों की तुलना में अभी भी काफी कम हैं। सरकार के अनुसार, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले भारत में LPG सिलेंडर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरकार ने बताया कि एक घरेलू सिलेंडर की सप्लाई लागत 1600 रुपए से अधिक पहुंच गई है, जबकि उपभोक्ताओं को यह 942 रुपए में दिया जा रहा है। यानी प्रत्येक सिलेंडर पर करीब 700 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक फरवरी से जून 2026 के बीच LPG के लिए सऊदी CP बेंचमार्क में करीब 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। होर्मुज क्षेत्र में रुकावट और खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित होने के कारण LPG की लागत में तेजी आई है, जिसका असर अब घरेलू उपभोक्ताओं पर भी दिखाई देने लगा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments