Last updated: June 25th, 2026 at 06:38 am
CM Sukhu Highlights Role of Sports at Shimla Pro Boxing Championshipशिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मंगलवार देर शाम समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को बड़े मंच का अनुभव मिलता है और उनकी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित की गई है, जो युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
उन्होंने वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की मुक्केबाज पूनम ने खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत के दीपक और उज्बेकिस्तान के ओजदोबेक के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों में जसप्रीत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इस प्रतियोगिता में भारत सहित श्रीलंका, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments