Last updated: June 29th, 2026 at 05:15 am
Dabhota Bridge Reopening Soon, Himachal-Punjab Connectivity Restoredदभोटा। करीब तीन साल से बंद पड़ा हिमाचल प्रदेश और पंजाब को जोड़ने वाला दभोटा पुल अब जल्द ही दोबारा यातायात के लिए खुलने जा रहा है। पुल के पुनर्निर्माण का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है और लोक निर्माण विभाग को उम्मीद है कि अगले 15 से 20 दिनों में सभी कार्य पूरे कर इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
पुल की मुख्य स्लैब का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि प्रोटेक्शन वॉल, वायर क्रेट, रिटेनिंग वॉल और अप्रोच रोड का काम तेजी से जारी है। पुल के बहाल होने से पिछले तीन वर्षों से लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाने को मजबूर हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि जुलाई 2023 में हुई भारी बारिश और तेज बहाव के कारण दभोटा पुल को भारी नुकसान पहुंचा था। पानी के तेज बहाव से पुल के चार पिलर क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे, जिससे करीब 41.7 मीटर हिस्सा पूरी तरह टूट गया था और पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी।
दभोटा पुल नालागढ़ क्षेत्र को पंजाब के रोपड़ जिले से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित इस पुल के पुनर्निर्माण के लिए हिमाचल और पंजाब सरकार ने करीब डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। निर्माण कार्य पंजाब सरकार की निगरानी में किया जा रहा है।
146 मीटर लंबे इस पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और पुनर्निर्माण पर लगभग 2.92 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य मानसून से पहले पुल को तैयार कर लोगों को राहत पहुंचाना है।
क्या बोले अधिकारी
लोक निर्माण विभाग रोपड़ के एसडीओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुल के बाकी बचे कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि अगले 15 से 20 दिनों में निर्माण कार्य पूरा कर पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments