Last updated: June 29th, 2026 at 05:07 am
Parwanoo BJP Pays Tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjeeपरवाणू। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण परवाणू के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में मंडल सचिव एवं ग्राम केंद्र अध्यक्ष अवतार जमवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इसके बाद डॉ. डेज़ी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को SIR (Special Intensive Revision) चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी और संगठन की आगामी जिम्मेदारियों व कार्यों को लेकर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में ठाकुरदास शर्मा, रामध्यान जी, रजनी सिंगला, कम्बली पंचायत प्रधान धर्मी देवी, बीडीसी सदस्य अलका ठाकुर, यशपाल ठाकुर, कसौली मंडल उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, सुनील ठाकुर, पूनम गुप्ता, कौशल्या राणा, आशा मिश्रा, भूपेंद्र सूदन, ऋचा शर्मा और विनीत शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प ल
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments