Last updated: June 29th, 2026 at 05:21 am
Solan MC Councillors to Take Oath Todayसोलन। सोलन नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम कार्यालय सोलन के बैठक कक्ष में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम का नया कार्यकाल औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।
समारोह में शहर के सभी 17 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के बाद शहर के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और नगर निगम की नई कार्यप्रणाली को लेकर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 17 में से 10 वार्डों पर जीत हासिल कर बहुमत दर्ज किया है, जबकि कांग्रेस को 6 वार्डों में सफलता मिली है। एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
चुनाव परिणाम के अनुसार वार्ड-1 से भाजपा की नीलम सोपाल, वार्ड-2 से सुषमा शर्मा, वार्ड-3 से निर्दलीय गौरव राजपूत, वार्ड-4 से रोहित भारद्वाज, वार्ड-5 से डॉ. प्रियंका पांजा, वार्ड-6 से रेखा साहनी, वार्ड-7 से कांग्रेस की पूजा कुमारी, वार्ड-8 से भाजपा के सुरेंद्र कुमार, वार्ड-9 से कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा, वार्ड-10 से अंकुश सूद, वार्ड-11 से भाजपा की सरिता ठाकुर, वार्ड-12 से प्रियंका अग्रवाल, वार्ड-13 से कांग्रेस के नरेंद्र कुमार, वार्ड-14 से सुलक्षणा कौड़ा, वार्ड-15 से भाजपा के अभिषेक ठाकुर, वार्ड-16 से सीमा कुमारी और वार्ड-17 से कांग्रेस की अरुणा ठाकुर निर्वाचित हुए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है। अब शहरवासियों की नजर इस बात पर होगी कि नई नगर निगम टीम विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को किस प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाती है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि 29 जून को सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय के बैठक कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments