HomeAll Newsशिमला ग्रामीण कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प, जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात

शिमला ग्रामीण कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प, जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल ने शिष्टाचार भेंट की।
news mitrShimla Rural Congress Chief Meets CM Sukhu

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने का भरोसा दिलाया।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हरि कृष्ण हिमराल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह शिमला ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

    हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।

    गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में हरि कृष्ण हिमराल को शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com