Last updated: June 29th, 2026 at 05:28 am
Himachal BPL Applications Open Till July 5शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए आठवें चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए दिशा-निर्देशों के तहत पात्र परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन, सत्यापन और अनुशंसा की प्रक्रिया 5 जुलाई तक पूरी की जाएगी, जबकि अंतिम बीपीएल सूची 15 जुलाई तक जारी होगी।
सरकार के अनुसार पात्र परिवारों के आवेदन ग्राम, खंड और जिला स्तर पर जांचे जाएंगे। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर चयनित परिवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
इस बार बीपीएल सूची में भूमिहीन परिवार भी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही ऐसे पात्र परिवार, जो पिछले सात चरणों में केवल आय प्रमाण पत्र या अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर जमा न कर पाने के कारण सूची में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें भी आवेदन का मौका दिया गया है।
सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।
सरकार ने साफ किया है कि केवल आवेदन करने या सर्वे में शामिल होने से किसी परिवार का नाम बीपीएल सूची में दर्ज नहीं होगा। अंतिम चयन निर्धारित नियमों और सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर ही किया जाएगा।
सरकार ने बीपीएल सूची से बाहर रखने के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं। जिन परिवारों में कोई सदस्य आयकरदाता है, जिनकी वार्षिक आय सभी स्रोतों से 75 हजार रुपये से अधिक है, जिनके पास एक हेक्टेयर से ज्यादा भूमि है या जिनका कोई सदस्य सरकारी, अर्धसरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments