HomeAll Newsश्रीलंका की धरती पर परवाणु का परचम, भूपिन शर्मा ने इंटरनेशनल बैडमिंटन में जीता सिल्वर

श्रीलंका की धरती पर परवाणु का परचम, भूपिन शर्मा ने इंटरनेशनल बैडमिंटन में जीता सिल्वर

औद्योगिक नगर परवाणु के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। क्षेत्र के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी भूपिन शर्मा ने श्रीलंका
news mitrParwanoo Shines: Bhupin Sharma Wins Silver in International Badminton

औद्योगिक नगर परवाणु के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। क्षेत्र के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी भूपिन शर्मा ने श्रीलंका में आयोजित सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परवाणु बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 25 से 28 जून 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के करीब 25 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच भूपिन शर्मा ने एक के बाद एक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उनका सामना मेजबान श्रीलंका के मजबूत खिलाड़ी से हुआ। रोमांचक मुकाबले में भूपिन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जोड़ दी।

Table of Contents

    अपनी सफलता पर भूपिन शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, कोच, साथियों और परवाणु के लोगों से मिले निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी पूरा करेंगे। भूपिन शर्मा की इस उपलब्धि से परवाणु सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com