Last updated: June 30th, 2026 at 10:58 am
Monsoon to Hit Himachal Soon, IMD Issues Heavy Rain Alertनई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है और इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण और मजबूत होगा। इसके असर से मध्य भारत सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, मानसून हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में आगे बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और दक्षिण गुजरात में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करें। इसके अलावा खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी भी जारी की गई है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments