HomeAll Newsशिमला में 125 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया सम्मानित

शिमला में 125 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया सम्मानित

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत
news mitr125 Medal-Winning Athletes Honoured in Shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है और सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को पोर्टमोर स्कूल, शिमला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही।

Table of Contents

    समारोह में शिक्षा मंत्री ने 69वें स्कूल नेशनल गेम्स तथा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले 125 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें 111 राष्ट्रीय स्तर और 14 अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता शामिल रहे। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया।

    सम्मानित खिलाड़ियों में कबड्डी, हैंडबॉल, कुश्ती, कुराश समेत विभिन्न व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के पदक विजेता शामिल थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हिमाचल प्रदेश खेल जगत में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सके।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com