HomeAll Newsहिमाचल में खौफनाक वारदात, मां ने की 8 साल की मासूम बेटी की हत्या; इलाके में मचा हड़कंप

हिमाचल में खौफनाक वारदात, मां ने की 8 साल की मासूम बेटी की हत्या; इलाके में मचा हड़कंप

Solan News : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है,
news mitrHimachal Horror: Mother Kills 8-Year-Old Daughter

Solan News : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने अपनी आठ साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Table of Contents

    जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नंदगांव निवासी रोशन लाल की 8 वर्षीय बेटी दीपिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोशन लाल वर्तमान में दखड़ू माजरा में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह से उनकी पत्नी बेटी से नाराज थी। महिला ने बच्ची को खाना और दूध देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट की। बच्ची ने पिता से कहा कि मां उसे बिना वजह पीट रही है और उसने बिस्कुट खाने की इच्छा जताई। इसके बाद रोशन लाल पास की दुकान से बिस्कुट लेने चले गए, तभी एक सब्जी बेचने वाले युवक ने उन्हें खबर दी कि कमरे के अंदर बच्ची की पिटाई की जा रही है। सूचना मिलते ही रोशन लाल तुरंत कमरे की ओर भागे, जहां उनकी बेटी फर्श पर बेहोश पड़ी मिली।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आशंका है कि मां ने बेटी का गला घोटकर हत्या की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जुन्गा से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डीएसपी बद्दी योगराज ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com