Last updated: October 14th, 2026 at 04:53 am
Teacher Shortage at Quarin ITI, BJP Protests Against Governmentरामशहर: ग्राम पंचायत पोले दा खाला स्थित क्वारिन ITI में अध्यापकों की कमी को लेकर भाजपा रामशहर मंडल ने पूर्व विधायक केएल ठाकुर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर संस्थान की समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से ITI में पर्याप्त अध्यापक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस संस्थान में आसपास की कई पंचायतों के युवा प्रशिक्षण लेने आते हैं। ऐसे में शिक्षकों की कमी से उनकी पढ़ाई और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं पर असर पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संस्थान में जल्द पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में परेशानी न हो। रामशहर मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में मंडल विस्तारक पारस जेहता, मंडल प्रभारी आशीष धीमान, बीडीसी चेयरमैन हरि चंद, जिला परिषद सदस्य अनीता देवी, पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी सहित भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments