HomeAll Newsसीएम सुक्खू ने सुजानपुर को दी 7.54 करोड़ की सौगात, नए विद्युत उप-केन्द्र से 16 पंचायतों को मिलेगा लाभ

सीएम सुक्खू ने सुजानपुर को दी 7.54 करोड़ की सौगात, नए विद्युत उप-केन्द्र से 16 पंचायतों को मिलेगा लाभ

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रदेश सचिवालय से वर्चुअल माध्यम के जरिए हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा
news mitrCM Sukhu Inaugurates Power Substation in Sujanpur

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को प्रदेश सचिवालय से वर्चुअल माध्यम के जरिए हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 7.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्र पटलांदर (अंसला) का शुभारंभ किया। इस परियोजना से क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के करीब 14 हजार लोगों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री ने बताया कि चबुतरा से अंसला तक लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी 33 केवी एचटीएससी लाइन बिछाई गई है, जिससे उप-केन्द्र को मजबूत और लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके माध्यम से कोट चौरी, सुजानपुर, पटलांदर और पलाई फीडरों को विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए इस उप-केन्द्र को टौणी देवी और सुजानपुर के 33 केवी उप-केन्द्रों से भी जोड़ा गया है। इससे भविष्य में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ-साथ लाइन लॉस कम होगा और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या का भी समाधान होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रणजीत सिंह राणा लगातार इस परियोजना को लेकर प्रयासरत रहे, जिसके चलते राज्य सरकार ने इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण वे स्वयं सुजानपुर नहीं पहुंच सके, लेकिन सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर विधायक रणजीत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की 16 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और सुजानपुर के विकास को नई गति मिलेगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com