Last updated: July 9th, 2026 at 05:19 am
PWD Orders 24-Hour Road Restorationहिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद होने वाली सड़कों को 24 घंटे के भीतर बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण बंद होने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जाए, ताकि आम लोगों और सेब उत्पादक बागवानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मंत्री ने कहा कि सेब सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में बागवानों की उपज समय पर मंडियों तक पहुंच सके, इसके लिए विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सड़क के बंद होने पर उसे 24 घंटे के भीतर बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम तक प्रदेश में 104 सड़कें बंद थीं। बहाली कार्य के बाद बुधवार सुबह यह संख्या घटकर 60 रह गई। सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक कर्मचारियों के साथ 1,600 मशीनें तैनात की गई हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि मानसून की तैयारियों की समीक्षा के लिए उन्होंने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए और आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में गुरुवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और सड़कें बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments