Last updated: July 9th, 2026 at 05:11 am
New PWD Division Opened in Solanहिमाचल प्रदेश सरकार ने सोलन जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा पुनर्गठन किया है। सरकार ने पट्टा कैनडोल में नया लोक निर्माण मंडल (डिवीजन) और उपमंडल (सब-डिवीजन) स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह नया मंडल शिमला सर्किल के अधीन कार्य करेगा और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
नई व्यवस्था के तहत पट्टा कैनडोल उपमंडल में पट्टा और बरोटीवाला सेक्शन शामिल किए गए हैं। पट्टा सेक्शन के अधीन 97.110 किलोमीटर तथा बरोटीवाला सेक्शन के अधीन 62.295 किलोमीटर सड़क नेटवर्क रहेगा। इस प्रकार नए उपमंडल के जिम्मे कुल 159.405 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव होगा।
पुनर्गठन के तहत बरोटीवाला-गुनी सड़क का 13.135 किलोमीटर हिस्सा बरोटीवाला सेक्शन से हटाकर पट्टा सेक्शन में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, बरोटीवाला-साई-रामशहर सड़क का 6.4 किलोमीटर हिस्सा बद्दी सेक्शन से निकालकर बरोटीवाला सेक्शन में शामिल किया गया है।
कसौली मंडल के अंतर्गत अब तीन उपमंडल कार्य करेंगे। इनमें कसौली उपमंडल में कसौली, धर्मपुर और सुल्तानपुर सेक्शन, सुबाथू उपमंडल में सुबाथू और हरिपुर सेक्शन तथा परवाणू उपमंडल में परवाणू, मसूलखाना और चक्की मोड़ सेक्शन शामिल रहेंगे। हरिपुर सेक्शन में अर्की मंडल के कुनिहार सेक्शन से 1.540 किलोमीटर सड़क भी जोड़ी गई है।
नालागढ़ मंडल के अंतर्गत नालागढ़ और रामशहर उपमंडल रहेंगे। नालागढ़ उपमंडल में नालागढ़-एक, नालागढ़-दो, नालागढ़-तीन और जोगों सेक्शन शामिल किए गए हैं, जबकि रामशहर उपमंडल में रामशहर और सूरजपुर सेक्शन रहेंगे। रामशहर सेक्शन से 26.870 किलोमीटर सड़क नए पट्टा कैनडोल के बरोटीवाला सेक्शन तथा 29.710 किलोमीटर सड़क अर्की मंडल के दिग्गल सेक्शन को स्थानांतरित की गई है।
अर्की मंडल में अर्की, कुनिहार और ममलीग उपमंडल बनाए गए हैं। अर्की उपमंडल में अर्की, अर्की-दो, पलोगढ़ और भलत सेक्शन, कुनिहार उपमंडल में दरला, मंगल, नवगांव और शालाघाट सेक्शन तथा ममलीग उपमंडल में ममलीग, जयनगर और दिग्गल सेक्शन शामिल किए गए हैं। दिग्गल सेक्शन में रामशहर से 29.710 किलोमीटर सड़क जोड़ी गई है, जबकि ममलीग सेक्शन से छह किलोमीटर सड़क नए पट्टा कैनडोल मंडल को हस्तांतरित की गई है।
इसके अलावा, प्रदेश सरकार ने नए मंडल और उपमंडल के सुचारु संचालन के लिए सात नए पद भी सृजित किए हैं। इनमें एक अधिशाषी अभियंता, एक अधीक्षक ग्रेड-दो, तीन कनिष्ठ सहायक (ग्रेड-दो), एक प्रधान अनुरेखक (हेड ड्राफ्ट्समैन) और एक बहुकार्य कर्मचारी (एमटीडब्ल्यू) का पद शामिल है। इन पदों पर नियुक्तियां सरकार की भर्ती नीति और प्रचलित नियमों के अनुसार की जाएंगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments