Last updated: July 9th, 2026 at 05:46 am
Nalagarh BDC Poll Todayनालागढ़ पंचायत समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव बुधवार सुबह 11 बजे बीडीओ कार्यालय में आयोजित होंगे। 40 सदस्यीय पंचायत समिति में इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है और अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
चुनाव से पहले सबसे अधिक चर्चा कोरम को लेकर है। नियमानुसार बैठक में कम से कम दो-तिहाई यानी 27 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि 27 या उससे अधिक सदस्य मौजूद रहते हैं तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, कोरम पूरा नहीं होने की स्थिति में चुनाव स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने समर्थित सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर चुनावी रणनीति संभाले हुए हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से विधायक हरदीप सिंह बावा अपने समर्थकों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि पंचायत समिति के गठन के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हुई देरी को लेकर पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने प्रशासन से जल्द चुनाव कराने की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम नालागढ़ एवं निर्वाचन अधिकारी ने 9 जुलाई को चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की।
ग्रामीण राजनीति के लिहाज से नालागढ़ बीडीसी का यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पहले 27 सदस्यों का आवश्यक कोरम पूरा होता है या नहीं, और उसके बाद पंचायत समिति की कमान किस राजनीतिक दल के हाथ में जाती है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments