Last updated: July 9th, 2026 at 05:51 am
Nalagarh Bus Breaks Down Againनालागढ़ डिपो की बसों में लगातार आ रही तकनीकी खराबियों से पहाड़ी क्षेत्रों के यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को एक बार फिर नालागढ़ से शिमला वाया रामशहर जाने वाली एचआरटीसी बस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बस सुबह 9:10 बजे नालागढ़ बस अड्डे से रवाना हुई और करीब 10:30 बजे रामशहर बस स्टैंड पहुंची। यहां बस में तकनीकी खराबी आने के कारण वह आगे का सफर तय नहीं कर सकी। उस समय बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे, जिन्हें दिग्गल, जाबल, बढ़लग, कुनिहार और शिमला सहित विभिन्न स्थानों तक जाना था।
यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि बस तकनीकी रूप से फिट नहीं थी तो उसे डिपो से रवाना ही नहीं किया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि बसों की पूरी जांच के बाद ही उन्हें लंबे और पहाड़ी रूटों पर भेजा जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को बार-बार ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बस के खराब होने के बाद कई यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
इस संबंध में नालागढ़ डिपो कार्यालय के अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने की सूचना मिलते ही दूसरी बस को तुरंत संबंधित रूट पर रवाना कर दिया गया, ताकि यात्रियों को आगे की यात्रा में अधिक परेशानी न हो।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments