Last updated: July 9th, 2026 at 08:05 am
Parwanoo MC Election: BJP’s Thakur Dass President, Congress’ Mohan Azad Vice Presidentपरवाणू: नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बेहद रोमांचक स्थिति देखने को मिली। मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को दोनों पदों पर बराबर-बराबर 5-5 वोट मिले।
मतों की बराबरी के बाद चुनाव नियमों के अनुसार विजेता का फैसला पर्ची के माध्यम से किया गया। पर्ची से हुए निर्णय में भाजपा के ठाकुर दास को नगर परिषद परवाणू का अध्यक्ष चुना गया, जबकि कांग्रेस के मोहन लाल आज़ाद उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
इस तरह नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद अलग-अलग दलों के खाते में गए, जिससे यहां मिली-जुली व्यवस्था बनी है।
चुनाव परिणाम के बाद दोनों दलों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बराबरी के मुकाबले और पर्ची से हुए फैसले के कारण यह चुनाव क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments