Last updated: July 21st, 2026 at 06:47 am
IGMC, Chamyana Begin Summer Breakशिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला और अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाणा ने शिक्षकों एवं सीनियर रेजिडेंट्स के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों संस्थानों में समर वेकेशन 22 जुलाई से शुरू होगा।
जारी आदेशों के अनुसार नियमित, प्रतिनियुक्ति तथा डेजिग्नेटेड फैकल्टी पदों पर कार्यरत वे शिक्षक और सीनियर रेजिडेंट, जिन्होंने अवकाश शुरू होने से पहले कम से कम छह माह की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें दो चरणों में अवकाश प्रदान किया जाएगा।
पहला चरण 22 जुलाई से 28 जुलाई तक रहेगा, जबकि दूसरा चरण 30 जुलाई से 5 अगस्त तक निर्धारित किया गया है। दोनों चरणों के बीच 29 जुलाई को कार्यभार हस्तांतरण के लिए कॉमन डे घोषित किया गया है, ताकि अस्पताल की शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।
आईजीएमसी प्रशासन ने एनाटॉमी, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, रेडियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, मनोरोग, त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, फॉरेंसिक मेडिसिन, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, पल्मोनरी मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन तथा हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन सहित सभी विभागों के शिक्षकों और सीनियर रेजिडेंट्स का विस्तृत अवकाश रोस्टर जारी किया है।
वहीं, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाणा ने भी कार्डियोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, सीटीवीएस, एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, रेडियो डायग्नोसिस, माइक्रोबायोलॉजी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभागों के शिक्षकों एवं सीनियर रेजिडेंट्स के लिए प्रथम एवं द्वितीय चरण की अवकाश सूची जारी कर दी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments