Last updated: October 26th, 2026 at 05:32 am
Nalagarh Firing: Masked Men Fire 5 Rounds at Scrap Business WarehouseNalagarh News: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के गोल जमाला में रविवार दोपहर स्क्रैप कारोबारी की कंपनी के मुख्य गेट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस इस घटना को पिछले महीने कारोबारी को मिली फिरौती की धमकी से जोड़कर भी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना गांव गोल जमाला स्थित यूसुफ एंटरप्राइजेज के मुख्य गेट पर दोपहर करीब दो बजे हुई। कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत दीप सिंह निवासी गांव बड्डू, रामशहर ने पुलिस को शिकायत दी कि बाइक पर सवार दो नकाबपोश व्यक्ति कंपनी के गेट पर पहुंचे और गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
नालागढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले शनिवार तड़के बूटा पलासी में एक मकान के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने चार राउंड फायर किए थे। इनमें से दो गोलियां घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगी थीं, जबकि दो हवाई फायर किए गए थे। इस मामले में भी पहले एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल मिलने की बात सामने आई थी।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग के पीछे किसी गैंग का हाथ है या नहीं और क्या दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments