HomeAll Newsसोलन में फर्जी कर्नल गिरफ्तार, टोल टैक्स बचाने के लिए पहनता था सेना की वर्दी

सोलन में फर्जी कर्नल गिरफ्तार, टोल टैक्स बचाने के लिए पहनता था सेना की वर्दी

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ने सेना का फर्जी कर्नल बनकर घूम रहे एक युवक को
news mitrFake Army Colonel Arrested in Solan for Evading Toll Tax

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ने सेना का फर्जी कर्नल बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक टोल टैक्स बचाने के लिए सेना की वर्दी पहनकर खुद को सैन्य अधिकारी बताता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सेना की वर्दी और पहचान पत्रनुमा कार्ड बरामद किया है।

Table of Contents

    पुलिस के अनुसार, गढ़खल पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि कोट और आसपास के क्षेत्रों में एक युवक सेना की वर्दी पहनकर तथा सैन्य पदचिह्न लगाकर खुद को सेना का अधिकारी बता रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव सुनारडी में एक किराए के कमरे पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी की पहचान अर्पण कटोच निवासी गांव टिकरी, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह शामती के समीप एक निजी होटल में काम करता है और सुनारडी में किराए के कमरे में रहता था।

    सोलन के पुलिस अधीक्षक एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी के फर्जी सैन्य अधिकारी बनने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com