Last updated: October 26th, 2026 at 04:48 am
Himachal Plans ₹15,000 Crore Tourism InvestmentShimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ से 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस प्रीमियम पर्यटन, बुनियादी ढांचे के विकास और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर रहेगा।
मुख्यमंत्री रविवार को शिमला जिले के नालदेहरा गोल्फ कोर्स में आयोजित ‘कोटी गोल्फ कप-2026’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजेताओं को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण पर 3,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, राज्य में हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) के तहत 35 करोड़ रुपये उपलब्ध करवा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही, शिमला से कनेक्टिंग उड़ानें शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं, ताकि पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार होने से बड़े विमानों का संचालन आसान होगा। इससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 60 इको-टूरिज्म स्थलों को लीज पर दिया गया है, जिससे सरकार को 22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने नालदेहरा गोल्फ कोर्स को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बताते हुए इसके विकास में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि गोल्फ कोर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गोल्फ कोर्स के विकास के लिए 1.82 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments