HomeAll Newsपरवाणू में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

परवाणू में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

नगर परिषद की पहली बैठक में सीवरेज, सड़क, सफाई, वेंडिंग जोन और सुरक्षा दीवार समेत कई मुद्दों पर अहम फैसले
news-mitrParwanoo Development Works to Get Boost

नगर परिषद की पहली बैठक में सीवरेज, सड़क, सफाई, वेंडिंग जोन और सुरक्षा दीवार समेत कई मुद्दों पर अहम फैसले

नगर परिषद परवाणू की पहली आधिकारिक बैठक गुरुवार को अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

बैठक में जल शक्ति विभाग के माध्यम से शहर की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने, वार्ड कमेटियों का जल्द गठन करने और वेंडिंग जोन विकसित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा बेसहारा पशुओं की समस्या, खराब सड़कों की मरम्मत, ऑनलाइन टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने और घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था में सुधार जैसे जनहित के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की सुरक्षा पर फैसला

बैठक में सेक्टर-4 स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुख रहा। परिषद ने निर्णय लिया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रारंभिक चरण में करीब 20 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण करवाया जाएगा।

बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता दीपक, उपाध्यक्ष मोहन लाल आजाद सहित पार्षद मोनिशा शर्मा, निशा शर्मा, रामध्यान, नंदिनी सूद, सीमा शर्मा, रजनी सिंगला और सुषमा शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com