Last updated: August 14th, 2026 at 06:40 am
Brake Failure Triggers Van Crash in Bharmour, 2 Injuredलहाल ढांक में पहाड़ी से टकराकर रुकी मारुति वैन, दो लोग गंभीर घायल
चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मारुति वैन के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। लहाल ढांक में प्रथम कैलाश दर्शन के समीप चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अनियंत्रित वैन को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, वैन में बच्चों और बड़ों समेत कुल नौ लोग सवार थे। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह तहसील के सेरी गांव निवासी एक परिवार बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भरमौर स्थित प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर आया था। धार्मिक कार्यक्रम के बाद परिवार के सदस्य मारुति वैन में सवार होकर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान लहाल ढांक के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। स्थिति को भांपते हुए चालक ने वाहन को खाई की तरफ जाने से रोकने के लिए पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। पहाड़ी से टकराने के बाद वैन रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर वाहन खाई की ओर चला जाता तो वह सीधे बुद्धिल नदी में जा सकता था।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार करवाया गया।
हादसे में शामिल मारुति वैन का नंबर JK-06A-3241 बताया जा रहा है। चालक की सूझबूझ के चलते इस हादसे में जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments